देवास में 34 वर्षीय महिला की मौत:घर में लगाई फांसी, पुलिस ने परिजनों के बयान लिए

देवास में एक 34 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर ली। मृतका की पहचान भावना तिवारी के रूप में हुई है। वह विशाल तिवारी की पत्नी थीं, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना शनिवार की शाम की है। भावना का मायका राजपुरा पनधाना के पास स्थित है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम से पहले सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।