8 देशों की महिला पहलवानों का मुकाबला:कुश्ती में महिला पहलवान लगाऐंगी दांवपेच, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर में अनूठा आयोजन होगा। इंदौर में 8 देशों की महिला पहलवानों का मुकाबले होंगे। इस आयोजन के लिए भव्य स्तर पर तैयारी हो रही है। यहां आने वाले दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने की संभावना है। ये आयोजन 8 मार्च को इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग पर होगा। संयोजक मानसिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग महिला पहलवानों की कुश्ती अंतरराष्ट्रीय नियमों से मेट पर होगी। आयोजन के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। 8 देशों की महिला पहलवान होंगी शामिल उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती के आयोजन में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मेक्सिको, मंगोलिया, नेपाल, भारत सहित अन्य देश से महिला पहलवान इंदौर में कुश्ती के मुकाबलों में शिरकत करेंगी। महिला पहलवानों के बीच अलग-अलग मैच में कई दांवपेच दर्शकों के देखने को मिलेंगे। आराम से बैठ सके दर्शक मानसिंह यादव ने बताया कि आयोजन को देखते हुए दलाल बाग में दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधाओं के लिए ग्रीन रूम, चेजिंग रूम, सुलभ शौचालयों तैयार किए, ताकि कोई परेशानी न हो। यादव ने बताया कि आयोजन भाजपा नेता आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें कई कई राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है।