दिनारा में बेकरी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान:पुलिस को गश्त के दौरान दिखा धुआं; तीन घंटों में पाया काबू

शिवपुरी के दिनारा कस्बे में मंगलवार रात करीब 1 बजे एक बेकरी में आग लग गई। पुलिस गश्त के दौरान बेकरी से उठते धुएं को देखकर मामला सामने आया। ये दुकान रामजी साहू की है। पुलिस ने तुरंत बेकरी मालिक को सूचित किया। दुकान खोलने पर अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी के टैंकर मंगवाए। तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाखों रुपए का हुआ नुकसान
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में बेकरी मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।