शिवपुरी में युवक ने दुकान में घुसकर की मारपीट, VIDEO:सिगरेट कार तक न पहुंचाने को लेकर हुआ विवाद; मालिक और बेटे को पीटा

शिवपुरी में बुधवार रात साढ़े 10 बजे एक युवक ने दुकान संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित बाबा पान पैलेस की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दुकान मालिक बबलू चौरसिया ने बताया कि बलेनो कार में आए युवक ने सिगरेट की डिब्बी कार तक पहुंचाने को कहा। जब बबलू ने सिगरेट दुकान से लेकर जाने की बात कही, तो युवक भड़क गया। वो कार से उतरकर दुकान में घुसा, काउंटर में लात मारी और बबलू व उनके बेटे हिमांशु को बाहर खींचकर जमकर मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई घटना के बाद आरोपी युवक कार में बैठकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।