विंध्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह:मयूर पार्क में राधा-कृष्ण वेश में बच्चें देंगे प्रस्तुति, गुलाब की कलियों से खेली जाएगी होली

भोपाल में विंध्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह 16 मार्च को मयूर पार्क में होगा। कार्यक्रम लिंक रोड नंबर 1 स्थित मयूर पार्क में अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होगा। परिषद की प्रदेशाध्यक्ष वंदना द्विवेदी के अनुसार भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों विंध्यवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण शहर की होली गीत मंडलियों की प्रस्तुतियां होंगी। बच्चे राधा-कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करेंगे। सभी उपस्थित लोग होली गीतों का गायन और नृत्य करेंगे। इस वर्ष समारोह में गुलाब की कलियों से होली खेली जाएगी। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम के उपरांत स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। बघेली संस्कृति के उन्नयन के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल और आसपास के सभी विंध्य वासियों को शामिल होने का आग्रह किया गया है।