मातृभूमि संस्था ने बच्चों को बांटी होली सामग्री:रंग-गुलाल से खिले सेवा भारती के मासूमों के चेहरे

संस्था मातृभूमि ने होली के पावन अवसर पर सेवा भारती के बच्चों को होली सामग्री वितरित की। संत हिरदाराम नगर इंद्रा नगर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष राहुल राजपूत ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। उन्होंने बताया कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं जब सभी लोग इसका आनंद ले सकें। इसी सोच के साथ बच्चों को होली सामग्री दी गई। कार्यक्रम में संचालिका रीना पोद्दार, वृंदावन गर्ग, युवराज मीणा, कुणाल गौहर और कृष्णा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। मातृभूमि संस्था के कार्यकर्ता राहुल राजपूत के नेतृत्व में साल भर विभिन्न त्योहारों पर सेवा कार्य करते हैं। होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर जरूरतमंद, गरीब और दृष्टिहीन बच्चों के साथ खुशियां बांटते हैं।