जबलपुर में शराबियों ने युवक पर किया हमला:तीन पुलिया के पास चार युवकों ने धारदार हथियार से किया वार, हालात गंभीर

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में एक युवक पर शराब के नशे में धुत चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान न्यू कंचनपुर निवासी साहिल राजपूत के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई कबीर ने बताया कि बीती रात साहिल अपनी मौसी के घर से वापस लौट रहा था। तीन पुलिया के पास अमित, रवि, अभिषेक और मनदीप ने उसे रोक लिया। बहस के बाद चारों ने साहिल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कबीर के मुताबिक, हमला करने वाले सभी आरोपी साहिल को अच्छी तरह जानते थे। घायल साहिल को पहले विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस कर रही जांच पीड़ित पक्ष ने आधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साहिल पर हमले की वजह का भी पता लगाया जा रहा है की जब चारों युवक उसे जानते थे तो उसके बाद भी उस पर हमला क्यों किया? कहीं ये मामला पुराने विवाद से जुड़ा तो नहीं हैं, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।