वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 'नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच' पोर्टल करेंगी लॉन्च

नई दिल्ली, 31 मार्च । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच पोर्टल लॉन्च करेंगी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) के सहयोग से विकसित यह पोर्टल, 1990-91 से 2022-23 तक की लगभग 30 वर्षों की अवधि के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजकोषीय मापदंडों, शोध रिपोर्टों, पत्रों और राज्य वित्त पर विशेषज्ञ टिप्पणियों से जुड़े डेटा का एक भंडार है। पोर्टल के चार मुख्य घटक हैं, जिनमें 28 भारतीय राज्यों के राजकोषीय परिदृश्य के सारांश की राज्य वार रिपोर्ट शामिल हैं, जो जनसांख्यिकी, आर्थिक संरचना, सामाजिक-आर्थिक और राजकोषीय संकेतकों पर बनी है। दूसरा घटक एक डेटा रिपॉजिटरी है, जो पांच वर्टिकल जनसांख्यिकी, आर्थिक संरचना, राजकोषीय, स्वास्थ्य और शिक्षा में वर्गीकृत संपूर्ण डेटाबेस तक सीधी पहुंच प्रदान करता है: तीसरे घटक में राज्य राजकोषीय और आर्थिक डैशबोर्ड शामिल है - जो समय के साथ प्रमुख आर्थिक घटकों को ग्राफ में दर्शाता है, जो समरी टेबल के जरिए अतिरिक्त जानकारियों या डेटा अपेन्डिक्स के जरिए रॉ डेटा तक क्विक एक्सेस उपबल्ध करवाता है।