उत्तर प्रदेश में ईद पर अदा हुई नमाज, लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआएं

लखनऊ, 31 मार्च । उत्तर प्रदेश में सोमवार को बड़े उल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अमन की दुआ की। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी ईदगाह पहुंचे। ऐशबाग के ईदगाह पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ईद के मौके पर हम अपनी सरकार की तरफ से सबको बधाई देते हैं। ईद एक-दूसरे से खुशियां बांटने और एक-दूसरे के गले मिलने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि हम सबको भरोसा दिलाते हैं कि हम पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जन-जन के उत्थान और मुस्लिम समाज के विकास के लिए पीएम मोदी लगातार काम कर रहे हैं। प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए पूरी सरकार जुटी हुई है।