दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकथाम पर कैग रिपोर्ट पेश करेंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 31 मार्च । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 1 अप्रैल को विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक नई रिपोर्ट पेश करेंगी। यह रिपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के वाहन वायु प्रदूषण की रोकथाम और शमन के प्रयासों और उस पर हुए खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। कैग की यह रिपोर्ट वर्ष 2022 की दूसरी रिपोर्ट है, जो 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष से संबंधित है। इसे मुख्यमंत्री विधानसभा के पटल पर रखेंगी। रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इससे पहले तीन कैग रिपोर्ट सदन में पेश कर चुकी हैं। सभी रिपोर्ट दिल्ली सरकार की पूर्व नीतियों और योजनाओं से संबंधित थीं। इनमें दिल्ली की शराब नीति, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के खर्च और स्वास्थ्य क्षेत्र पर हुए खर्च से जुड़ी रिपोर्ट शामिल थीं। इस बार की रिपोर्ट वायु प्रदूषण नियंत्रण पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और उनके वित्तीय पहलुओं की समीक्षा करेगी। विधानसभा में पेश होने वाली रिपोर्ट में शामिल कार्यसूची और अन्य चर्चाओं में कई अन्य विषय भी शामिल होंगे। 1 अप्रैल को विधानसभा का सत्र दोपहर 2 बजे शुरू होगा। कार्यसूची के अनुसार, सदन की कार्यवाही विशेष उल्लेख से आरंभ होगी, जिसमें माननीय सदस्य विभिन्न मुद्दे उठा सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री सदन के पटल पर कैग रिपोर्ट रखेंगी। इसके अलावा, सदन में अल्पकालिक चर्चा के तहत दिल्ली में जल संकट, जलभराव, सीवरेज की समस्या और नालों की सफाई को लेकर चर्चा जारी रहेगी।