ओंकारेश्वर में कल से प्लास्टिक पर प्रतिबंध:मंत्री-विधायक ने घाटों पर लगाई झाड़ू, 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान

ओंकारेश्वर में सफाई अभियान का शुभारंभ सोमवार को गौमुख घाट से किया गया। इस मौके पर खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी, विधायक नारायण पटेल और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भी झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। मंत्री लोधी ने मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजन किया और कहा कि जागरूकता ही बदलाव की सीढ़ी है। उन्होंने आमजन से स्वच्छता अभियान में योगदान देने की अपील की। 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि 30 मार्च से 30 जून तक 'जल गंगा संवर्धन अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन करना है। इसके तहत ओंकारेश्वर में स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं बनाई जाएंगी। जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें योजना बनाकर दूर किया जाएगा। अभियान की शुरुआत के बाद मंत्री लोधी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। 1 अप्रैल से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने घोषणा की कि 1 अप्रैल से ओंकारेश्वर में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। प्लास्टिक कटलरी: प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, प्लास्टिक ट्रे, स्ट्रा, ईयरबड, प्लास्टिक के डिस्पोजल, दोना, पत्तल, गिलास आदि प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले गैर बुना प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक पानी के पाउच और 500 मिली लीटर से कम क्षमता वाले प्लास्टिक पानी की बोतलें, खाद्य पदार्थों में, मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड और सभी वस्तुओं के चारों ओर प्लास्टिक रैपिंग या पैकिंग फिल्म भी प्रतिबंधित रहेगी।