रीवा में बाइक-हाइवा की टक्कर, चार की मौत:मृतक में एक किशोर शामिल; ईद की नमाज अदा कर मोहनिया टनल घूमने गए थे

रीवा में बाइक और हाइवा ट्रक की टक्कर में तीन युवकों के साथ एक किशोर की मौत हो गई। घटना गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौडियार मोड़ के पास शाम 5 बजे हुई। ईद की नमाज अदा करने के बाद त्योहार की खुशियां मनाने निकले थे। हादसे में किशोर पोखरी टोला निवासी सत्यम साकेत सहित मोहम्मद जुम्मन, मोहम्मद अफ़रीद मंसूरी और मोहम्मद शादाब, निवासी किटवारिया की मौत हुई है। सभी एक बाइक में सवार होकर मोहनिया टनल घूमने गए थे। जहां से लौटते समय चौडियार मोड़ के पास तेज रफ्तार जा रही युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा से जा टकराई। बाइक के टुकड़े-टुकड़े हुए
दोनों वाहनों की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और पल्सर में सवार तीनों युवक सहित किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना को देखते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने सड़क दुर्घटना की जानकारी गुढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।