दतिया में अनुपस्थित मिले दो अतिथि शिक्षक:बिना अनुमति स्कूल न आने पर 15 दिन का वेतन काटा

दतिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल ने दो अतिथि शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने 9 अप्रैल 2025 को जिले के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर और शासकीय प्राथमिक विद्यालय लुडिया में अतिथि शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय समय में उपस्थित रहना इन शिक्षकों का मूल दायित्व था। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण मानिकपुर के अतिथि शिक्षक अरविंद साहू और लुडिया के अतिथि शिक्षक विनकेश पाल का 15 दिन का मानदेय राजसात करने का आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई शिक्षकों में अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है।