इंदौर में दिन-रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा:गर्मी का असर तेज, तापमान में होगा और इजाफा; 40 डिग्री के पास जाने के आसार

तीन दिन की राहत के बाद इंदौर में गर्मी ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब फिर से तापमान बढ़ेगा और यह 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हो सकता है। सोमवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है और धूप चढ़ने के बाद गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 अप्रैल तक तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद फिर नीचे आना शुरू होगा। 16 अप्रैल से गर्मी को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। वहीं रविवार को इंदौर में दिन का तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। रात का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। रविवार सुबह के वक्त हल्के बादल छाए थे, लेकिन 10 बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और धूप तेज होती चली गई। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से रविवार को कई जिलों में बारिश हुई, लेकिन इंदौर पर इसका असर नहीं पड़ा। 16 अप्रैल से लू का असर मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है। 17 अप्रैल को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में अप्रैल का मौसम