उमरिया में अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला:मौके पर हुई मौत, एनएच-43 पर खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवरा गांव के मोहित पाल (45) के रूप में हुई है। रविवार रात को मोहित पाल चंदिया बाईपास स्थित अपने खेत से देवरा घर लौट रहे थे। एनएच-43 पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मोहित के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके दोनों बेटे दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही चंदिया थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।