70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ ठगी:नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवा लिए गहने, थैली में निकले पत्थर

इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला सहित दो युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है, लेकिन पीड़िता ने डर के चलते किसी से इसका जिक्र नहीं किया। बाद में जब परिचितों को जानकारी दी गई तो सोमवार को महिला थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को शक है कि यह वारदात उसी ठग गैंग की हो सकती है, जिसने कुछ दिन पहले भंवरकुआं क्षेत्र में भी एक बुजुर्ग महिला को ठगा था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थैली में नोट दिखाकर भरोसा जीता, फिर उतरवा लिए गहने पीड़िता विद्या जैन, जो महंत कॉम्प्लेक्स, मल्हारगंज में रहती हैं, ने बताया कि वह मारवाड़ी जैन मंदिर के पास किताबें बेचने का काम करती हैं। 4 अप्रैल की रात वह पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी छीपा बाखल के पास लड्‌ढा किराना दुकान के सामने एक महिला और दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने एक थैली में नोटों की गड्डी दिखाते हुए कहा कि उनके पास कुछ पैसे हैं, जिन्हें गिनवा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि इन रुपयों में से कुछ हिस्सा महिला को भी देंगे। तीनों ने बुजुर्ग महिला को एक ओटले पर बैठाकर पैसे गिनवाने का नाटक किया। उस दौरान महिला आरोपी ने कहा कि वह इसमें अपना मंगलसूत्र डाल रही है, आप भी अपने कान के टॉप्स और अन्य गहने रख दीजिए, बाद में सब मिलकर रुपए बांट लेंगे। गठान में निकले पत्थर और कागज़ के टुकड़े ठगों ने महिला से गहने उतरवा लिए और रुपए की गड्डी बताकर थैली में रख दी। फिर नाश्ता करने का बहाना बनाकर वहां से चले गए। जब बुजुर्ग महिला ने थैली खोली तो उसमें पत्थर और कागज के टुकड़े निकले। महिला इस घटना से डर गईं और कुछ दिन तक चुप रहीं। बाद में जब उन्होंने अपनी बिल्डिंग के अध्यक्ष को घटना बताई, तब उन्हें थाने जाकर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई। मल्हारगंज पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को संदेह है कि यह वारदात उसी गिरोह की हो सकती है जो भंवरकुआं क्षेत्र में भी ऐसी ही ठगी कर चुका है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।