जामुनझिरी के डंपिंग यार्ड में लगी आग:25 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर; 20 घंटों में भी नहीं पाया जा सका काबू

जामुनझिरी में नगर निगम द्वारा बनाए गए कचरा डंपिंग यार्ड में बुधवार को अचानक आग लग गई। करीब 1 लाख 35 हजार टन कचरे में फैली आग ने पूरे इलाके को धुएं से भर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल कर्मचारी इसे नियंत्रित नहीं कर पाए। देर रात तक 25 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं, लेकिन 20 घंटे में भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय ने बताया कि आग बुझाने के लिए निगम का अमला लगातार प्रयास कर रहा है। ऊपरी हिस्से में आग बुझने के बावजूद नीचे कचरे में सुलग रही आग के कारण समय लग रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरे की प्रोसेसिंग नहीं होने के कारण जामुनझिरी में कचरे का विशाल पहाड़ बन चुका है। फायर ब्रिगेड द्वारा एक तरफ आग बुझाने पर दूसरी तरफ से आग भड़क रही है। गुरुवार सुबह से निगम का अमला मौके पर मौजूद है।