इंदौर में 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:छोटे भाई ने फंदे पर लटका देखा, शव को पीएम के लिए भेजा

इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना शनिवार शाम की है। छोटा भाई जब खेलते हुए पीछे के कमरे में गया तो बहन फंदे पर लटकी थी। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, रवि नगर मूसाखेड़ी निवासी दीपक यादव की बेटी वैशाली (16) अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। जब छोटे भाई ने उसे देखा, तो आगे कमरे में सो रही अपनी मां को उठाया। परिजन उसे लेकर एमवाय गए, जहां डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। इसी साल दसवीं की परीक्षा दी वहीं, परिवार के लोगों ने बताया कि वैशाली दोपहर में छोटी बहन और भाई के साथ ही थी। इसके बाद वह पीछे के कमरे में चली गई। वैशाली ने इसी साल दसवीं क्लास की परीक्षा दी थी। उसकी मां निजी अस्पताल में कार्यरत है। वही पिता छोटा-मोटा काम करते है। पुलिस सुसाइड मामले की जांच कर रही है।