पीएम मोदी के मन की बात का 121वां एपिसोड प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा: अरुण साव

रायपुर, 27 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में अपने साथियों के साथ मन की बात सुनी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में पहलगाम हमले और दंतेवाड़ा के बारे में जिक्र करने पर कहा कि पीएम मोदी ने आज पहलगाम की घटना को लेकर देश के सामने अपनी बातें रखीं। साथ ही पीएम मोदी ने कस्तूरी रंगन के योगदान और दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर की चर्चा भी की। यह निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है।
पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने की अपील की है। अरुण साव ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा है। पहले दंतेवाड़ा का नाम हिंसा और नक्सली के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री लगातार अपने मन की बात में छत्तीसगढ़ के विकास का जिक्र कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर में शांति स्थापित हो रही है।