हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, नवदंपति की मौत

छत्तीसगढ़ संवाददाता बेमेतरा, 27 अप्रैल। हसदा में शनिवार दोपहर को हाइवा चालक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक समीर जोशी खैरझिटी व पत्नी योगेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों का विवाह सप्ताह भर पूर्व हुआ था। हादसे के बाद दोनों के परिवार में शोक का माहौल है। एक अन्य सडक़ दुर्घटना ग्राम हरदी में हुई, जिसमें चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरला थाना के कंडरका चौकी क्षेत्र के ग्राम हसदा में शनिवार की दोपहर बेरला से हरदी की ओर बाइक से जा रहे दंपति को हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चला रहे समीर जोशी पिता तुलसी ग्राम खैरझिटी डीहपारा धमधा निवासी व उसकी पत्नी योगेश्वरी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ठोकर मारने के बाद हाइवा सडक़ किनारे एक घर की बाड़ी में घुस गया। हादसे के बाद दोनों घायलों को 108 वाहन की टीम ने लोगों की मदद से अचेत हालत में बेरला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों के मौत होने की पुष्टि की। हादसे की खबर लगते ही मृतक युवक के ससुराल वाले अपने गांव हरदी से पहुंचे थे, वहीं खैरझिटी से भी परिजन पहुंचे। बेरला पुलिस ने पंचनामा करने के बाद दोनो मृतकों के शवों को पीएम कराने मरच्युरी रवाना किया। पीएम होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।