दतिया में तीन दिन से लापता बुजुर्ग का मिला शव:बिना बताए घर से निकली थी महिला; बेटा बोला मानसिक रुप से थी बीमार

दतिया में तीन दिन से लापता 80 साल की बुजुर्ग महिला का शव सोमवार शाम करन सागर तालाब में मिला। मृतका की पहचान भांडेर रोड निवासी रम्मू बाई पत्नी गोपी राम के रूप में हुई है। टीआई सुनील बनौलिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि महिला का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रम्मू बाई 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे घर से बिना बताए निकली थीं। परिजनों ने काफी खोजा लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मानसिक रूप से बीमार थी मां मृतका के बेटे दीनदयाल ने बताया कि उनकी मां पिछले एक साल से मानसिक रूप से कमजोर थीं। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थीं। आसपास के लोग उन्हें वापस घर पहुंचा देते थे। लेकिन इस बार तो तीन दिनों तक उनका कुछ पता ही नहीं चला। सोमवार को थाने से महिला के शव की सूचना मिली। तालाब में गिरने से मौत की आशंका- टीआई थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे पुलिस को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तालाब में एक महिला के शव की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।