बाइक को टक्कर मारकर पलटी कार, 4 की मौत:भिंड फलदान कार्यक्रम में आए थे पिता-पुत्र और भतीजा; कार सवार 5 घायल

भिंड में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नेशनल हाइवे 719 के पिड़ौरा गांव की पुलिया बरोही थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार भिंड में फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव कठमा लौट रहे थे। हादसे के बाद कार भी पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता पुत्र और भतीजे की मौत
जानकारी के अनुसार कठमा गांव निवासी बिहारीलाल बघेल (40), उनके चाचा सुजान सिंह बघेल (50) और सुजान का पुत्र ऋषिकेश बघेल (22) भिंड में आयोजित एक फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 1 बजे अपने गांव कठमा लौट रहे थे। बाइक को ऋषिकेश चला रहा था।
इसी दौरान पोरसा से भिंड की ओर आ रही तेज रफ्तार आई-10 कार (DL-1CM-1902) ने मेहगांव की तरफ से आकर एक वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार भी पलटी, पांच घायल
हादसे के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में सवार महमूद (23) पुत्र हमीद खान, निवासी पोरसा, मुरैना की मौके पर मौत हो गई। जबकि सूरज (19), कल्लू (22), अंशु (22), सकील (24) और चालू (22) घायल हो गए। सभी को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिंड लाया गया। विधायक ने घायलों को भिजवाया अस्पताल
घटना के समय ग्वालियर से भिंड आ रहे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह मौके से गुजर रहे थे। हादसा देख उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आए। विधायक ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। इसके बाद विधायक अस्पताल भी पहुंचे और चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। पुलिस की जांच जारी
बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया के अनुसार, हादसा पिड़ौरा गांव की पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।