टीकमगढ़ में प्रभारी कलेक्टर बनीं तपस्या परिहार:16 मई तक संभालेंगी जिम्मेदारी, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय अवकाश पर गए

छतरपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तपस्या परिहार ने आज टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में प्रभारी कलेक्टर का पदभार संभाल लिया। वर्तमान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय 5 से 16 मई 2025 तक अवकाश पर चले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने श्रोत्रिय की अवकाश अवधि के लिए परिहार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ टीकमगढ़ कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। परिहार 2018 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, जतारा के एसडीएम संजय कुमार दुबे और डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर परिहार का स्वागत किया।