छतरपुर में युवक को पांच लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा:तीन महीने पुराने विवाद में किया हमला; TI बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

छतरपुर में मंगलवार देर रात बाइक से घर लौट रहे युवक राजा को पांच लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा। राजा के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक वह जमीन पर पड़ा रहा। बाद में उसकी पत्नी शहीदा उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज जारी है। टीआई अरविंद दांगी ने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना महोबा रोड स्थित छात्रावास के पास की है। जानकारी के अनुसार टौरिया मोहल्ले के वार्ड नंबर- 5 निवासी 20 वर्षीय राजा खान बाइक से घर लौट रहा था। छात्रावास के पास पांच लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। तीन महीने पुरानी रंजिश पीड़ित राजा ने बताया कि यह हमला तीन महीने पुराने विवाद से जुड़ा है। राजा ने बताया कि कुछ समय पहले वह कल्लू के भाई की पत्नी के साथ घूमने गया था। जिससे कल्लू से उसका विवाद हो गया था। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला निपटा दिया था। इसी रंजिश में कल्लू, उसके बेटे सोहिल और साहिल समेत दो अन्य लोगों ने उस पर हमला किया। जांच के बाद होगी कार्रवाई सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।