बारात निकलने से पहले प्रेमिका का शादी घर में हंगामा, दूल्हा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता धमतरी, 7 मई। बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार हो गया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी दूल्हा चित्रांगत साहू (38) बालोद जिले के गुंडरदेही के अर्जुनी गांव का निवासी है। वह जिस लडक़ी से शादी करने जा रहा था, उससे पहले एक अन्य युवती के साथ करीब 15 साल से प्रेम संबंध में था। प्रेमिका ने दूल्हा के घर पहुंचकर खूब हंगामा किया। फिर थाने पहुंचकर रेप की रिपोर्ट लिखवाई। अजाक पुलिस ने दूल्हा को पकडक़र रिमांड पर भेज दिया।