आईएएस, आईपीएस, नेता, मंत्री से भी बड़ा पटवारी, जिंदा आदमी को मृत और मृत को जिंदा घोषित करने का कारनामा कर सकता है-रूपकुमारी चौधरी

सांसद ने जमीनी अमले की जमकर खिंचाई की, कहा-यमराज से भी बड़ा आदमी पटवारी छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 7 मई। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि लोग आईएएस, आईपीएस, नेता, मंत्री को बड़ा आदमी मानते हैं लेकिन सबसे बड़ा आदमी पटवारी है। मुख्यमंत्री जी ने भी कह दिया है कि यमराज से भी बड़ा आदमी पटवारी है। उन्होंने कहा कि जमीन बरसात में बढ़ जाती है या गर्मी में सिकुड़ जाती है ऐसा हो नहीं सकता। फि र पटवारी किसी की जमीन किसी के नाम कैसे कर देता है? उन्होंने हाल ही में पटवारियों को लेकर अखबारों की सुर्खियों का भी जिक्र किया। बसना के गनेकेरा में आयोजित सुशासन तिहार के अंतिम चरण समाधान शिविर में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कमिश्नर और कलेक्टर की मौजूदगी में जमीनी अमले की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बड़े टेमरी पहुंची। जहां 5 हैंड पंप खराब हैं, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र में बने 80 प्रतिशत पानी टंकियों में जल भराव नहीं होने के कारण लोगों के घरों तक जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत घर-घर तक पानी देने की योजना का क्रियान्वयन के दावे हो रहे हैं। श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि भालूपतेरा से मिले एक आवेदन के संबंध में यह कहा गया कि दूरी के कारण आवेदन निराकृत नहीं किया जा सकता। उन्होंने समाधान शिविर के तहत राजस्व विभाग द्वारा बताए गए 1209 प्राप्त आवेदन में से 1209 आवेदन के निराकरण किये जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 100 फीसदी निराकरण बहुत बड़ी बात है। लेकिन मेरा मानना है कि 1209 आवेदन में 50 प्रतिशत भी निराकृत हो गया होगा, तो बहुत है।