मुरैना में कार की टक्कर से महिला की मौत:पति-बेटे के साथ बाइक पर बैठ मायके से लौट रही थी

मुरैना में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। महिला अपने पति और बेटे के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। कार चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अर्चना (28 वर्ष) अपने पति और बेटे आरब (7 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से ग्राम पिपरई (बस स्टॉप के पास) स्थित अपने ससुराल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (नंबर UP 80 CD 6367) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्चना और उसका बेटा सड़क पर गिर पड़े। अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई, गनीमत रही कि बेटे को मामूली चोट ही आई। राहगीरों ने तुरंत सरायछोला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है, और मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।