शहडोल में घर का ताला तोड़कर चोरी:8 हजार रुपए और एक बोरी महुआ चोरी, जंगल से पत्ती तोड़ने गया था परिवार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के कदौडी गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। सुफल प्रसाद अहिरवार के परिवार के जंगल में पत्ती तोड़ने जाने का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी से नगद रुपए और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। जब परिवार जंगल से वापस लौटा, तब उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश जारी है। वहीं एक दूसरे मामले में जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सुने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। घर के अंदर रखा महुआ की बोरी और नगद रुपए लेकर कर चोर फरार हो गए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ग्राम शाहपुर में यह चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता गणेश प्रसाद पांडे ने मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस से बताया है कि वह बाजार करने घर में ताला लगा कर गया हुआ था, पत्नी खेत में कार्य कर रही थी। तभी चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे नगद 8 हजार रुपए और एक बोरी महुआ चोरी कर चोर फरार हो गए है। पीड़ित के अनुसार यह चोरी लगभग 20 हजार रुपए की है। वही जैतपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है वही पुरानी चोरी मामले पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर उसे भी खोलने की कोशिश कर रही है।