शहडोल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक:सीधी के मछली व्यापारी की मौत, ब्यौहारी के महादेवा तिराहे पर हादसा

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक मछली व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सीधी थाना क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय लल्ला बर्मन के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। लल्ला ब्यौहारी के आखेटपुर गांव के एक तालाब से 60 किलो मछली खरीदकर अमझोर बाजार जा रहा था। वह बाइक के पीछे आइस बॉक्स में मछलियां रखकर ब्यौहारी-बनसुकली मार्ग पर जा रहा था। महादेवा तिराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मछलियां सड़क पर बिखर गईं और खराब हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।