टीकमगढ़ नपाध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण:स्टॉप डेम के गेट बंद कर जल संग्रहण किया जाएगा, एक दिन के अंतराल पर सप्लाई का आश्वासन

मंगलवार को नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने पार्षदों की टीम के साथ बारीघाट जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बारीघाट स्टॉप डेम पर जल स्थिति की जांच की। साथ ही इंटेक वेल में लगी वर्टिकल टरबाइन मोटर और क्लीयर वाटर टैंक की सेंट्रीफ्यूगल हॉरिजोंटल मोटरों की कार्यप्रणाली देखी। पिछले 10 दिनों से शहर के 27 वार्डों में दो दिन के अंतराल से पानी की सप्लाई हो रही है। जामडार नदी का जलस्तर कम होने से बारीघाट फिल्टर प्लांट से जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने स्टॉप डेम के गेट बंद कर दिए हैं। इससे नदी में जल संग्रहण किया जा सकेगा। नपा अध्यक्ष ने मिनोरा ग्राम के पास जामडार नदी में बोरी बांध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार नदी में जल भराव की स्थिति पिछले साल से बेहतर है। आगामी वर्षा काल तक शहर में पर्याप्त पानी की सप्लाई होगी। कई वार्डों से दो से तीन दिन के अंतराल पर पानी की सप्लाई की शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में पाइप लाइन कर्मचारियों की मीटिंग बुलाई जाएगी। सभी को एक दिन के अंतराल से नलों में सप्लाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सूर्य प्रकाश मिश्रा, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक, जल शाखा प्रभारी अनीश खान, जसवंत वाल्मीकि सहित पार्षद उपस्थित थे।