शिवपुरी में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का VIDEO:ड्राइवर बोले- पुलिस से हो सकता है संबंध; TI ने आरोपों को नकारा

शिवपुरी से लगे यूपी बॉर्डर पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बामौरकला थाना क्षेत्र में सादी वर्दी में कुछ लोग बैरिकेड्स लगाकर ट्रक चालकों से 100 रुपए की वसूली कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो 22 अप्रैल 2025 का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गल्ला मंडी के सामने कुछ लोग ट्रकों को रोककर पैसे मांग रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि बिना पैसे दिए उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाता। चालकों ने आरोप लगाया है कि वसूली करने वाले लोगों का पुलिस से संबंध हो सकता है। TI बोले- कोई अवैध गतिविधि नहीं हो रही
बामौरकला टीआई राजकुमार सिंह चाहर ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसी कोई अवैध गतिविधि नहीं हो रही है। ट्रक चालकों ने जिला प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अभद्रता करने वाला पुलिसकर्मी हुआ था निलंबित
इससे पहले भी इसी इलाके में एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वो एक बाइक सवार से अभद्रता करता और अवैध वसूली करता दिखा था। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने उस पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित कर दिया था।