कदवाया गैस एजेंसी के अवैध भंडारण पर कार्रवाई:ईसागढ़ में थाने के सामने रखे थे 86 सिलेंडर; गाड़ी समेत जब्त

अशोकनगर के ईसागढ़ में थाने के सामने अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडरों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर प्राची शर्मा को सूचना मिली कि कदवाया की प्रतिभा गैस एजेंसी के सिलेंडर ईसागढ़ के थाने के सामने एक मकान में रखे गए हैं। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो वहां 86 सिलेंडर मिले। इनमें से 12 सिलेंडर भरे हुए थे और बाकी खाली थे। प्रशासन ने सिलेंडरों के साथ उन्हें ले जाने वाली गाड़ी को भी जब्त कर लिया। कदवाया की गैस एजेंसी के हैं जब्त सिलेंडर
ईसागढ़ एसडीएम इसरार खान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तहसीलदार भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि सभी जब्त सिलेंडर कदवाया की गैस एजेंसी के हैं। अवैध भंडारण के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।