बिहार : नालंदा के नौलखा मंदिर में लूट मामले में पुजारी के भतीजे समेत पांच गिरफ्तार, आठ लाख रुपए बरामद

बिहारशरीफ, 21 मई । बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में श्वेतांबर धर्मशाला, नौलखा मंदिर की दान पेटी में रखे पैसों के लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पुजारी के भतीजे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लूट के आठ लाख रुपए से ज्यादा की राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 19 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि नौलखा मंदिर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने और तकनीक की मदद से घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस को सुराग मिल गए।