सिमर्स नाइट क्लब में डिस्को थेक में डांस पर जमकर विवाद, दो पक्ष भिड़े

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई।राजधानी के नाइट क्लब में एक बार फिर से पंगे होने लगे हैं। रविवार रात आमासिवनी के सीमर्स कल्ब में डिस्को थैक पर डांस करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना की रिपोर्ट सोमवार को विधानसभा थाना में दर्ज कराई गई ।
मृगेंद्र द्विवेदी (26) के साथ डांस को लेकर मारपीट की मृगेन्द्र द्विवेदी सिविल लाईन पुलिस कालोनी निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रविवार की रात में दोस्त योगेश जाधवानी, पिंटु सोनी और अपने छोटे भाई शिवम के साथ सिमर्स क्लब विधानसभा रोड गये थे। जहां पर वह डिस्कों थैक पर डांस कर रहे थे।
इस दौरान वहीं बैठे आरोपियों नवाज अपने दोस्त रफीक कुरैशी, अनस, अल्तमस, सरफराज मेमन एवं अन्य 8 से 10 दोस्त वहंा पर आ गए और नशे की हालत में गाली गलौज कर धक्का देने लगे। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर जमीन पर गिरा कर लात घुसे से मारपीट की। शिवम को किसी धारदार चीज से हमला कर दिया। जिससे मृगेंद्र और उसके भाई को पीठ, गर्दन, सिर, चेहरे में चोट आई। बीच बचाव करने आये दोस्त योगेश जाधवानी, पिंटु सोनी को भी गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296,115(2), 351(3), 191(2) अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि डिस्कों थैक में डांस करने के दौरान मृगेंद्र और नवाज और उनके साथियों के साथ विवाद हुआ था। सिमर्स क्लब के मैनेजर एवं अन्य स्टाफ से पुछताछ कर की गई। मृगेन्द्र द्विवेदी एवं उसके छोटे भाई शिवम द्विवेदी को आयी चोटों का मुलाहिजा कर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।