ओडिशा के दो तस्कर बंदी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जुलाई। आज दो तस्करों से करीब 20 किग्रा गांजा, टाटा ट्रक ओडी-17-एए-5980 एवं 3 मोबाईल दुर्ग पुलिस ने जब्त किया है। दुर्ग एन्टी क्राईम, सायबर यूनिट दुर्ग सहित थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्रवाई में यह उपलब्धि मिली है। दोनों आरोपी ओडिशा के हैं।
पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में नियुक्त टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही है, विशेष सूत्र भी लगाये गये हैं। इस बीच जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर भी नजर है। शहर के प्रवेश एवं निकास के रास्तों पर चेकिंग प्वाईन्ट लगा कर लगातार चेकिंग की जा रही थी।
तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रमांक ओडी-17-एए-5980 का चालक रविन्द्र भुक्ता अपने वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री करने हेतु कुम्हारी से भिलाई की ओर आ रहा है।
सूचना पर टीम द्वारा स्टेशन चौक कुम्हारी में नाकाबंदी कर ट्रक का इंतजार किया जा रहा था, तभी पता चला कि ट्रक भिलाई की ओर न आकर कुम्हारी से अहिवारा रोड की ओर मुड़ गया है। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन टाटा ट्रक कमांक ओडी-17-एए-5980 को अहिवारा रोड पर महेश इस्पात के पास घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ करने पर चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रविन्द्र भुक्ता एवं वाहन में साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गगन आनंद मेहर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर चालक के केबिन में 2 बैग जिसमें 5-5 पैकेट में खाकी कलर की टैप से टेपिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा भरा वजनी करीबन 20 किग्रा कीमती 2 लाख रूपये जब्त कर तस्कर रविन्द्र भुक्ता (50 वर्ष) ओडिशा और गगन आनंद मेहर (42 वर्ष) ओडिशा के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कुम्हारी थाना से की जा रही है।