कांग्रेसियों का गौ सत्याग्रह, राज्यपाल के नाम ज्ञापन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बागबाहरा, 17 अगस्त। खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा कांग्रेस कमेटी एवं कोमाखान कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधायक द्वारकाधीश यादव की अगुवाई में बागबाहरा शहर में गौ सत्याग्रह निकाला गया। गोधन न्याय योजना शुरू करने को लेकर राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम से अनविभागीय अधिकारी बागबाहरा राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान सरकार में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लागू गोधन न्याय योजना एवं रोका-छेका योजना बंद पड़ा है। पूर्व में कांग्रेस की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में रोका छेका के नाम से गोधन न्याय योजना सरकार द्वारा आरंभ किया गया था, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौठनों का निर्माण किया गया था जहां गोबर खरीदी भी किया जाता था जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई थी, वहीं महिला समूह को भी सब्जी उत्पादन ,मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, जैसे कई प्रकार के रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे थे जिससे उनके आय में बढ़ोतरी हो रही थी वहीं गोठानों में गाय को रखा जाता था जिससे किसान अपने खेत से निकलने वाले पलारी गोठानों में दान कर रहे थे जिससे गोवंश के लिए चारे की भी व्यवस्था हो रही थी एवं पराली जलाने की समस्या से भी निजात मिल रहा था जहां पर्यावरण प्रदूषण से भी निजात मिल रहा था।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के द्वारा उक्त योजनाओं को बंद कर दिया गया है, जिससे कई समूह एवं संगठनों को रोजगार मिलना भी बंद हो गया है, किसानों के अतिरिक्त आय में भी कमी आई है वहीं मवेशी खुले में घूम रहे हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंकाएं हमेशा बनी रहती है एवं कई प्रकार की दुर्घटनाएं भी हो रही है।शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर, ग्रामीण एवं कोमाखान कांग्रेस कमेटी के द्वारा गौ सत्याग्रह किया गया एवं ज्ञापन सौंप कर मांग की कि गोधन न्याय योजना एवं रोका-छेका योजनाओं को वर्तमान भाजपा की सरकार के द्वारा पुन: चालू किया जाए।
सत्याग्रह में खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के साथ बागबाहरा कोमाखान शाहिद आसपास क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता वह केशव चंद्राकर भूपेंद्र ठाकुर रवि निषाद ताम्रध्वज बघेल देवनाथ साहू नवनीत सलूजा ममता यादव राजेश सोनी योगेश बघेल पुष्पेंद्र चंद्राकर राजू चंद्राकर सेट राम बघेल मयंक शर्मा पवन चंद्राकार उत्तम शर्मा खोमेश साहू अभिसेख यादव सन्नी दुआ देवेश साहू बलवीर बग्गा लोकेश उइके लोकेश दीवान दुर्गा सागर मोहन वादे उमेश साहू गिरीश पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।