खाना बनाने से मना करने पर पत्नी से मारपीट

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 2 सितंबर। जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम जेवरा में खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। जेवरा निवासी सेतबाई बरिहा ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि 31 अगस्त दोपहर उनके पति अमर बरिहा खेत से आकर खाना बनाने कहा। जिस पर उसने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण खाना बनाने में असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर पति अमर बरिहा ने सेतबाई को गाली गलौज कर घर के आंगन में रखे लोहे के धारदार टंगिया से मारा, बीच बचाव करने से सेतबाई के दाहिने हाथ में चोट आई है। उसके बाद अमर बरिहा ने टंगिया के पीछे भाग से पीठ पर मार दिया, जिससे सेतबाई के पीठ में चोट आई है।