छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 7 सितंबर। जिले में गांजा तस्करी के आरोपियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने गांजा का फॉरवर्ड लिंक एवं बैकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आईजी रामगोपाल गर्ग एवं दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने पत्रवार्ता में बताया कि 5 सितंबर को दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि पिंन्तु कुमार साहनी जो कि उड़ीसा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान में बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है।
मुखबिर ने पुलिस को बताया कि पिंन्तु नामक लडक़े ने नीला कलर का सफेद रंग की पट्टी लगा लोअर तथा भूरा कलर का शर्ट पहना हुआ है। गांजा की रखवाली कर अवैध रूप से गांजा बिक्री पिंन्तु कुमार साहनी एवं आरोपिया दोनों मिलकर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम ने खुर्सीपार पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपी ने अपना नाम पिंन्तु कुमार साहनी बताया। आरोपिया के मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर के अखबार के कागज की पुडिय़ा में लपेटा हुआ गांजा मादक पदार्थ जिसका वजन 8 किलो 525, ग्राम 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम था। वही पिंटू से तीन नग मोबाइल सहित प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के भीतर पुडिय़ा में लपेटा हुआ गांजा जिसका वजन 5 किलो 830 ग्राम था एवं एक पल्सर जिसकी कीमत 100000 रुपए थी को जब्त किया। पूछताछ करने पर आरोपी पिंन्तु कुमार साहनी ने बताया कि ओडिशा के किसी व्यक्ति से वह गांजा खरीदता है और एक ट्रिप का 600000 रुपए वह देता है।
एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है उड़ीसा से विभिन्न नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी चलाते थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपीगण एबी साहनी, अजय साहनी एवं अजय प्रसाद अपने गाड़ी की डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर पुलिस को दिया जिसे तोलने पर 3 किलो 380 ग्राम तथा एक अन्य पैकेट में गांजा निकला। वहीं दो मोबाइल एवं वैगन आर कार जिसकी कीमत 6 लाख रुपये थी, पुलिस ने जब्त किया। इसी तरह पुलिस ने कुल 45 किलो 145 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग साढे चार लाख रुपए है। कुल दो कार जिसकी कीमत 12 लाख रुपए, पल्सर मोटरसाइकिल को गवाह के समक्ष जब्त किया गया है। आरोपियों को 20 (ख), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियां व आरोपी पिंन्तु कुमार साहनी, अजय साहनी, अजय प्रसाद, ए बी साहनी को गिरफ्तार किया है।