संभागीय स्पर्धा में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता मनेन्द्रगढ़, 11 सितम्बर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ की छात्राओं ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान कर संस्था सहित जिले को गौरवान्वित किया है। जनसंख्या शिक्षा के अंतर्गत रोल प्ले लोक नृत्य एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सरगुजा संभाग में किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ की छात्राओं ने एमसीबी जिले में लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया। भावना पनिका, अनुसुइया बैगा, ज्योति चौधरी, जायस सैमुअल, खुशबू सिंह एवं दिया कोल ने जिला नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरगुजा संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगीता कंवर एवं नेहा के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि विद्यालय को मिली।