अगस्त में बड़े पर्दे पर फिल्मों का धमाका
अगस्त में बड़े पर्दे पर फिल्मों का धमाका
नई दिल्ली. फिल्म लवर्स के लिए अगस्त 2026 का महीना बेहद रोमांचक होने जा रहा है। एक्शन-थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा, हॉरर-कॉमेडी, ऐतिहासिक कहानियों और बायोपिक तक, इस महीने हर तरह का सिनेमा बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए डालते हैं एक नजर अगस्त में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट पर:
अगस्त 2026 में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी
1. ओह माई डॉग (Ohh My Dog)
रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026
डायरेक्टर: अमित राय
स्टारकास्ट: पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा, माही राय, विजय मिश्रा, सुलक्षणा बरुआ
कहानी: यह एक हिंदी फैमिली थ्रिलर फिल्म है, जो एक छोटे बच्चे (माही राय) और एक आवारा कुत्ते के बीच अनोखे रिश्ते को दिखाती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब इलाके के कुत्ते रहस्यमयी ढंग से गायब होने लगते हैं। इसके बाद वह मासूम बच्चा डॉग-ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ करने और अपने प्यारे कुत्ते को बचाने के लिए एक मिशन पर निकल पड़ता है।








