लासलो जिरे को हराकर अल्कराज बार्सिलोना ओपन के क्वार्टरफाइनल में
लासलो जिरे को हराकर अल्कराज बार्सिलोना ओपन के क्वार्टरफाइनल में
बार्सिलोना । स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने सर्बिया के लासलो जिरे को हराकर बार्सिलोना ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को 71 मिनट तक चले मुकाबले में अल्कराज ने लासलो जिरे को 6-2, 6-4 से हराया। अल्कराज ने मैच की शुरुआत से शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए पहला सेट 6-2 से जीता। इस सेट में अल्कराज ने आठ विनर लगाए।







