देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण

देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण

देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का होगा अंतरण

पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन 13 मार्च को

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 127544  किसान होंगे लाभान्वित

रायपुर । कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि का अंतरण 13 मार्च, 2026 को सायं 5 बजे गुवाहाटी, (असम)से की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। वहीं बलौदाबाजार जिले में एक लाख 27 हजार 544 पात्र किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिले में इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

पी एम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। इस राशि का उपयोग किसान अपनी खेती की आवश्यकताओं जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में कर सकते हैं, जिससे खेती का खर्च कम होने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में  12 से 31 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर सेचुरेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, संदिग्ध प्रकरणों का सत्यापन एवं सुधार कार्य तथा पात्र किसानों का नवीन पंजीयन किया जाएगा।