‘भाबीजी घर पर हैं’ अब फिल्म में: OTT पर हंसी और एडवेंचर का धमाका

‘भाबीजी घर पर हैं’ अब फिल्म में: OTT पर हंसी और एडवेंचर का धमाका

‘भाबीजी घर पर हैं’ अब फिल्म में: OTT पर हंसी और एडवेंचर का धमाका

मुंबई : टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं के फैंस के लिए खुशखबरी है। शो की स्पिन-ऑफ फिल्म भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले इसे 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। अब ओटीटी पर रिलीज के जरिए इसे नए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

इस फिल्म का निर्माण Zee Cinema और Edit II ने किया है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एडवेंचर का भी मजेदार मिश्रण देखने को मिलेगा। इसका निर्देशन शशांक बाली ने किया है। फिल्म में वही लोकप्रिय किरदार नजर आएंगे, जिन्होंने सालों से दर्शकों को हंसाया है।
शो की विरासत और लोकप्रियता

यह शो 1990 के दशक के लोकप्रिय सिटकॉम श्रीमान श्रीमती से प्रेरित है। इसकी शुरुआत 2 मार्च 2015 को एंड टीवी (&TV) पर हुई थी। बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ी।
2500 एपिसोड पूरे कर बना रिकॉर्ड

‘भाबीजी घर पर हैं’ ने हाल ही में 2500 एपिसोड पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसकी सफलता को देखते हुए 2019 में इसका स्पिन-ऑफ शो हप्पू की उलटन पलटन भी लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब आप इसे अपने परिवार के साथ घर बैठे आराम से देख सकते हैं।