संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक: रिजिजू

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक: रिजिजू

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक: रिजिजू

नयी दिल्ली। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा जो 12 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र के लिये दोनों सदनों की बैठकें 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। ” श्री रिजिजू ने कहा कि वर्ष 2024-25 का बजट 23 जुलाई को पेश किया जायेगा।