छत्तीसगढ़: 350 से अधिक शिक्षकों के तबादले, प्रशासन ने की घोषणा

छत्तीसगढ़: 350 से अधिक शिक्षकों के तबादले, प्रशासन ने की घोषणा

छत्तीसगढ़: 350 से अधिक शिक्षकों के तबादले, प्रशासन ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 350 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी यह आदेश आकार और प्रभाव दोनों ही लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आमतौर पर इतने बड़े ट्रांसफर एक ही सूची (लिस्ट) में जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार सभी ट्रांसफर अलग-अलग ऑर्डर के रूप में जारी किए गए। इतना ही नहीं, इन आदेशों पर ई-साइन या डिजिटल साइन नहीं है।

बल्कि हर आदेश पर मैनुअल (हाथ से किए गए) साइन हैं। जबकि वर्तमान समय में ज्यादातर सरकारी आदेश डिजिटल या ई-साइन के साथ जारी किए जाते हैं।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि ट्रांसफर आदेशों की तारीख 24 अप्रैल की है, जबकि इन्हें करीब 10 दिन बाद सार्वजनिक किया गया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि पिछले 10 दिनों से आदेश होल्ड पर क्यों थे?

और फिर ऐसा क्या हुआ कि विभाग ने इन आदेशों को रविवार (अवकाश के दिन) अचानक जारी किया। आमतौर पर ऐसे बड़े फैसले कार्यदिवस में जारी किए जाते हैं।