स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण
गरिमामय माहौल में मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
शहीदों के परिजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन
स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
श्री साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को सम्मानित किया। शासकीय कार्यों एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 118 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले 10 वीं एवं 12 वीं की बच्चों एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल के प्राचार्यों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।







