7 ड्रमों में भरा डीजल पकड़ा गया

7 ड्रमों में भरा डीजल पकड़ा गया

7 ड्रमों में भरा डीजल पकड़ा गया

रायपुर। रायपुर में खमतराई पुलिस ने बड़ी मात्रा में डीजल के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है। पुलिस ने एक टाटा इंट्रा वाहन से 7 ड्रमों में भरा करीब 1400 लीटर डीजल जब्त किया है। इस मामले में वाहन ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डीजल और वाहन समेत करीब 6.40 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, खमतराई पुलिस की टीम इलाके में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भनपुरी की तरफ से खमतराई की ओर एक मेटाडोर वाहन में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाया जा रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए वाहन की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक CG04UN/7617 को रोककर तलाशी ली गई।

7 ड्रमों में मिला 200-200 लीटर डीजल

वाहन की जांच के दौरान उसके पीछे 7 बड़े लोहे के ड्रम रखे मिले। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर डीजल भरा था। इस तरह कुल करीब 1,400 लीटर डीजल बरामद किया गया।पूछताछ में वाहन ड्राइवर ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव (50) बताया। आरोपी मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में भेमता में रह रहा है।

पुलिस के अनुसार, डीजल के परिवहन और कब्जे से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने डीजल से भरे सभी 7 ड्रम और वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।