किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

16 क्विंटल धान विक्रय से मिलेंगे 49 हजार 600 रुपए, किसान हितैषी व्यवस्था के लिए जताया शासन का आभार

किसानों की सुविधा के लिए नारायणपुर जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 19

रायपुर/राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियां अन्नदाताओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने से खेती-किसानी के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। शासन द्वारा 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। इसी व्यवस्था से लाभान्वित नारायणपुर जिले के ग्राम टिमनार के किसान श्री रामलाल के चेहरे पर अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

’किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है- किसान श्री रामलाल’

        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था के तहत ग्राम टिमनार निवासी किसान श्री रामलाल, पिता श्री सीताराम ने गढ़बेंगाल धान उपार्जन केंद्र में 16 क्विंटल धान का विक्रय किया है। शासन द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उन्हें कुल 49 हजार 600 रुपए की राशि मिलेगी। अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने से प्रसन्न किसान रामलाल ने कहा कि शासन की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है। उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से धान बेचने में भी काफी सहूलियत हो रही है।

’नारायणपुर जिले में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 19’

         श्री रामलाल ने किसानों के आर्थिक हितों को प्राथमिकता देने और धान विक्रय के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। राज्य शासन द्वारा किसानों को उनके गांव के नजदीक धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपार्जन केंद्रों का विस्तार भी किया जा रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 17 से बढ़ाकर 19 की गई है। हलामीमुंजमेटा एवं तारागांव में दो नवीन उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी केंद्रों में सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

’किसानों की सुविधा के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप से ऑन लाईन टोकन’

        जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कुल 10 हाजर 686 किसान पंजीकृत हैं, जिनका पंजीकृत कृषि रकबा 13,063.08 हेक्टेयर है। किसानों की सुविधा के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तथा संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से ऑफलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। जिले में 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। राज्य शासन की किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था रामलाल जैसे हजारों किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और खुशहाली का माध्यम बन रही है। उपज का बेहतर मूल्य और सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।