सट्टा खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
सट्टा खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
रायपुर। रायपुर के खरोरा में पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 64 सट्टा पट्टी, 34 हजार 670 रुपए नकद और 4 मोबाइल जब्त किए हैं। कार्रवाई 28 सितंबर को महामाया अस्पताल के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस के मुताबिक, महामाया अस्पताल के पास कुछ लोगों के सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां सतविंदर सिंह बग्गा उर्फ रिंकू, जगमोहन नशीने (67), बसंत देवांगन (40) और धर्मेंद्र देवांगन (40) को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।
चारों खरोरा के रहने वाले
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी खरोरा वार्ड नंबर-5 के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से सट्टा पट्टियों के साथ नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।








