हैलीपेड से बस्तर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

हैलीपेड से बस्तर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

हैलीपेड से बस्तर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

रायपुर। माओवादी हिंसा के दमन के लिए सुरक्षा बलों की आवाजाही और तैनातगी में अहम भूमिका निभाने वाले हेलीपेड अब बस्तर के पर्यटन की तस्वीर बदलने में मदद करेंगे। राज्य के पर्यटन विभाग ने बस्तर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक हेली-सेवा की संभावनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है।

वहीं, चित्रकोट वॉटरफाल के पास वर्ल्डक्साल टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 25 करोड़ होगी।

9.5 एकड़ में तैयार होगी टेंट सिटी

पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने बताया कि बस्तर टेंट सिटी योजना 9.5 एकड़ में तैयार होगी। इसमे वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी। पर्यटकों को विशाल झरने का आनंद टेंट सिटी से ही मिलेगा।

3 करोड़ विजिटर्स, 55 लाख पर्यटक आए

छत्तीसगढ़ में बीते वर्ष में तीन करोड़ विजिटर्स और 55 लाख पर्यटक आए। राज्य में पांच शक्तिपीठ हैं। यहां आसपड़ोस के सात राज्यों से विजिटर्स आते हैं। वहीं 55 लाख पर्यटकों ने छत्तीसगढ़ में रात गुजारी है।

55 देशों के 1000 विदेशी पर्यटक आए

राज्य में विदेशी पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ी है। 55 देशों के एक हजार पर्यटक समूहों में छत्तीसगढ़ आए हैं।

होम स्टे में रह रहे विदेशी पर्यटक

छत्तीसगढ़ में आए विदेशी पर्यटक यहां की संस्कृति को समझने, ग्राम्य जीवन को जानने, परंपराओं से आत्मसात होने के लिए होम स्टे का सहारा ले रहे हैं। ज्यादातर विदेशियों ने होम स्टे को अपने रहने का साधन चुना है।